राजनांदगांव शहर के निलगिरी पार्क कॉलोनी के पास एक मकान में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया हैं,जिसमें महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के निर्मित शराब शामिल हैं,बड़ी मात्रा में आबकारी विभाग की टीम ने इस शराब को जप्त किया है और एक आरोपी को भी पकड़ा गया हैं,जिससे पूछताछ जारी हैं,आबकारी विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली हैं।