पीरटांड: बनियाडीह शिव मंदिर प्रांगण में राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन समारोह सम्पन्न
बनियाडीह स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए सोमवार को 11 बजे भूमि पूजन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। देवपहाड़ी मठ के पुजारी गौरवानंद स्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा कराई। मुख्य यजमान चंद्रकांत सिंह व उनकी पत्नी बिंदा देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।