कांके: अरगोड़ा पुलिस ने गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Nov 2, 2025 वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा दिनांक 01.11.2025 को अरगोड़ा थाना अंतर्गत डी.ए. भी. कपिलदेव के पास एक स्कूटी चालक को पुलिस बल की सहायता से पकड़ा गया।