सदर: दिल्ली अग्निकांड के बाद वाराणसी के होटलों में फायर सेफ्टी जांच अभियान चलाया गया
दिल्ली अग्निकांड के बाद वाराणसी में अग्निशमन विभाग ने होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत के नेतृत्व में कैंट क्षेत्र के कई बड़े होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की पड़ताल की गई। अधिकारियों ने फायर अलार्म, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की।