मेरठ: परतापुर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से मां व उसके 6 माह के बेटे की हुई दर्दनाक मौत, ससुर हुआ गंभीर घायल
Meerut, Meerut | Jul 15, 2024 परतापुर में देहरादून-दिल्ली बाईपास पर दर्दनाक हादसा। बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर। हादसे में मां और 6 माह के बच्चे की कुचलकर मौत, एक घायल। परतापुर में फेंटेसी वॉटर वर्ल्ड के सामने हुआ हादसा। सोमवार सुबह तीनों बाइक पर वापस सारा गांव जा रहे थे। परतापुर बाईपास पर ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। ससुर महेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।