मेरठ: नौचंदी क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैट्री चोरी,कार में सवार होकर आये थे दो चोर, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
Meerut, Meerut | Jul 14, 2024 थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर में दुकान के बाहर खड़ी एक ई रिक्शा से कार सवार दो चोरों ने बैट्री चोरी की घटना को अंजाम दिया।कार सवार दोनों चोर बैट्री चोरी कर मौके से फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाना पुलिस को सीसीटीवी सौंप चोरों को गिरफ्तार कर बैट्री बरामद की गुहार लगाई है।