मेरठ: लिसाड़ी गेट के क्षेत्र में तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
Meerut, Meerut | Jul 14, 2024 थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रामनगर में एक बुजुर्ग महिला अपने पोते को स्कूल छोड़ने जा रही थी,तभी तेज रफ्तार आ रहे ई-रिक्शा ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर ज़मीन पर गिर गई। बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर ई-रिक्शा मौके से फरार हो गया।घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।सीसीटीवी के आधार पर ई-रिक्शा की तलाश की जा रही है।