मेरठ: सिविल लाइन पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में मामूली धराओ में किया मुकदमा दर्ज,पंजाबी समाज के लोगों ने घेरा SSP आवास
Meerut, Meerut | Jul 14, 2024 थाना सिविल लाइन क्षेत्र के शर्मा नगर से सैकड़ो पंजाबी समाज के लोग रविवार को एसएसपी आवास पहुंचे।और हंगामा करते हुए बताया की कुछ दिन पहले एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। लेकिन थाना पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया।आरोपियों पर गंभीर धाराएं नहीं लगाई गई। पंजाबी समाज के लोगों की मांग है अब आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो।