भीलवाड़ा: हरणी महादेव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की हुई मौत, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
भीलवाड़ा शहर के हरणी महादेव के समीप मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।वहां से निकल रही मंगरोप थाना पुलिस ने युवक को सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा देख 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया।