गोरखपुर: खोराबार पुलिस ने 15.80 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत थाना खोराबार पुलिस ने चेकिंग के दौरान रंजन कुमार और आकाश भारतीया को कुल 15.80 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दोनों