प्रतापगढ़: संग्रामगंज चिलबिला जा रहे दंपति बाइक अनियंत्रित होने से गिरे, महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
पत्नी के साथ ससुराल से घर जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे दोनों घायल हो गए। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगंज चिलबिला निवासी रोहित गौतम अपनी पत्नी काजल गौतम के साथ ससुराल बरहूपुर आया था जहां से शुक्रवार की शाम 7:30 बजे दोनों अपने घर के लिए निकले थे।