इकौना: तिलकपुर मोड़ के पास सरयू नहर में डूब कर दरगाह जा रहे जायरीन की मौत, कई घंटे की तलाश के बाद मिला युवक का शव
तिलकपुर मोड़ के पास सरयू नहर में डूबकर एक जायरीन की मौत हो गई, दरअसल बलरामपुर से बहराइच दरगाह मेला जा रहे जायरीन मे मोहम्मद आसिफ सरयू नहर मे नहाने के लिए पानी में उतर गया। वहीं इस दौरान पानी में डूबकर मोहम्मद आसिफ लापता हो गया, वहीं गोताखोरों से तलाश कराई गई वहीं करीब 6 घंटे के बाद आसिफ का शव बरामद हुआ।