इकौना: नवीन मॉडर्न पुलिस थाने के मौर्या होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, भेजा गया सीएचसी
नवीन मॉडर्न पुलिस थाने के मौर्या होटल के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा, पुलिस ने घायल को CHC इकौना पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बहराइच रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक घायल बलरामपुर जनपद का निवासी बताया जा रहा, जो इकौना रिश्तेदारी में आया हुआ था।