इकौना: भोजपुर गांव के पास सड़क किनारे खाईं में मिली क्षतिग्रस्त बाइक, झाड़ियां में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
इकौना थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के पास सड़क किनारे खाईं में एक क्षतिग्रस्त बाइक मिली है, जबकि कुछ दूरी पर झाड़ियों में युवक का शव भी मिला है। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम विक्रम पासवान बताया जा रहा जो बनियन पुरवा मनोहरापुर का निवासी है वहीं पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।