इकौना: सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने लोकसभा श्रावस्ती से दर्ज की जीत, पहली बार मीडिया से मुखातिब कहा जनता लड़ रही थी चुनाव
लोकसभा श्रावस्ती से सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने जीत दर्ज की है, वहीं मीडिया से पहली बार मुखातिब होने के दौरान राम शिरोमणि वर्मा ने कहा की जनता से बड़ा कोई नहीं होता। यहां पर चुनाव खुद जनता लड़ रही थी जनता ने ही किसान के बेटे पर भरोसा जताया है मैं पहले भी जनता की सेवा कर चुका हूँ इस बार फिर सेवा करने का मौका मिला है।