खलीलाबाद: अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस ने कसा शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी की गई सीज
काटें चौकी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन को सीज कर दिया। चौकी इंचार्ज उमाशंकर तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान खनन माफिया मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में बिना कागजात खनन की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने जब्त वाहनों को चौकी लाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और सख्त चेतावनी दी है।