कुटुंबा: अंबा बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, सड़क किनारे से हटाए गए अवैध कब्जे
जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को अंबा बाजार में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अंचलाधिकारी चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने जेसीबी मशीन के साथ बाजार पहुंचकर नवीनगर रोड पर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए हलचल रही, हालांकि अधिकांश दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन के निर्देश पर स