हाथरस: माया टॉकीज के पास बनी आसरा कालोनी से 14 वर्षीय किशोरी लापता, 6 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस से लगाई गुहार
हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के माया टॉकीज के पास बनी आसरा कॉलोनी से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी के लापता हो जाने पर परिजनों द्वारा किशोरी को काफी तलाशा गया लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिजनों द्वारा सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।