नागौर: कुचेरा टोल प्लाजा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल
Nagaur, Nagaur | Nov 1, 2024 नागौर के कुचेरा टोल प्लाजा के निकट शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची और घायल युवक को कुचेरा के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।