नागौर: खींवसर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन और बीएसएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
Nagaur, Nagaur | Nov 1, 2024 नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को खींवसर के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन व बीएसएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर 13 नवंबर को मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन व बीएसएफ के जवान मौजूद रहे।