नागौर: मेड़ता के पास कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जुटी जांच में
Nagaur, Nagaur | Oct 31, 2024 मेड़ता के पास कार की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत होने का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात महिला अपने घर से बाहर जा रही थी इस दौरान सामने से आ रही कार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने गुरुवार सुबह 10:00 बजे मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया और जांच शुरू कर दी है।