नागौर: नागौर में दीपावली की धूम, पटाखों की बिक्री से व्यापारियों में खुशी, देर रात तक चली आतिशबाजी
Nagaur, Nagaur | Oct 31, 2024 दीपावली के पावन पर्व पर नागौर शहर रोशनी से जगमगा उठा। इस साल शहर में पटाखों की बिक्री में काफी तेजी देखी गई। पटाखों के व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। देर रात तक लोगों ने लक्ष्मी पूजन के बाद आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। शहर के विभिन्न बाजारों में पटाखों की दुकानें रौनक से भरी रहीं। लोग तरह-तरह के पटाखे खरीदते नजर आए। बीके पटाखों की खासतौर पर काफी मांग।