31 अगस्त को बस्ती में गूंजेगा स्वागत का जयघोष, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के भव्य अभिनंदन की तैयारियां तेज
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी का 31 अगस्त को बस्ती आगमन प्रस्तावित है। उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। जगह-जगह स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा जिले में 100 से अधिक स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। इन्हीं स्वागत स्थलों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
संजय चौधरी ने बताया कि उन्हें रोडवेज तिराहा, राहत पैलेस पर स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है, जहां हजारों की संख्या में लोग एकत्र होकर हरीश द्विवेदी का पुष्पवर्षा के साथ जोरदार स्वागत करेंगे।
उन्होंने कहा कि बस्ती जैसे छोटे जिले से निकलकर राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाने वाले हरीश द्विवेदी ने पूरे बस्ती जनपद का नाम रोशन किया है। उनके राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंचने से बस्ती के लोगों में गर्व की भावना है। यही कारण है कि उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।
रुधौली विधानसभा से टिकट मिलने की संभावनाओं को लेकर पूछे जाने पर संजय चौधरी ने कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें रुधौली विधानसभा से टिकट मिलता है, तो वह पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और संगठन जिस जिम्मेदारी के लिए कहेगा, कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ उसका निर्वहन करेंगे।
#Basti #BastiNews #HarishDwivedi #BJP #BJPNews #NationalGeneralSecretary #AssamIncharge #BastiWelcome #HarishDwivediWelcome #भव्यअभिनंदन #भाजपा #हरीशद्विवेदी #बस्ती #बस्तीसमाचार #31अगस्त #स्वागतसमारोह #भाजपाकार्यकर्ता #संजयचौधरी #रुधौली #trendingreels
Basti, Basti | Aug 28, 2026