नौगढ़: विशेषश्वरपुर -भरदुआ में जमीन विवाद के चलते ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मौके पर पहुंची पुलिस
नौगढ़ के विशेष्वरपुर-भरदुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर गुरुवार शाम 04 बजे को ग्रामीणों ने मझगांवा-राबर्ट्सगंज मार्ग पर बांस-बल्ली रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराने और विवाद के समाधान का प्रयास शुरू किया। जानकारी के अनुसार, भरदुआ गांव स्थित करीब 5-6 बीघा भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।