बाबई: गुराडिया में 30 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
गुरुवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुराडिया निवासी 30 वर्षीय युवक कृपाल सिंह पिता भूपेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।