खैरलांजी: ग्राम टेमनी के लोधिटोला में 40 फीट गहरे कुएं में गिरे दो जंगली सुअरों का सफल रेस्क्यू
खैरलांजी वनक्षेत्र के ग्राम टेमनी के लोधीटोला में खेत के खुले और जर्जर कुएं में गिरे दो जंगली सुअरों को वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में वनकर्मियों और बाघ मित्रों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रस्सी के फंदे की सहायता से दोनों वन्यजीवों को कुएं से निकालकर सुरक्षित जंगल में शनिवार लगभग दोपहर 2 बजे छोड़