बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के लाल बारात घर के पास दबंगों ने युवक के सिर पर हथौड़ा मारकर किया घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के लाल बारात घर के पास दबंगों ने युवक के सिर पर हथोड़ा मार कर उसे घायल कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने जमकर मारपीट की है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।