गया टाउन सीडी ब्लॉक: लू से राहत की मिसाल: आजाद बिगहा में हजारों जरूरतमंदों को मिला गमछा, ओआरएस और चप्पल, COMWE ने बढ़ाया मदद का हाथ
शनिवार को 12 बजे भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे लू के प्रकोप के बीच सामाजिक संस्था काउंसिल ऑफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट (COMWE) ने मानवता और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की। संस्था की ओर से परैया प्रखंड के आजाद बिगहा गांव में हजारों गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क रूप से गमछा, ओआरएस और चप्पल का वितरण किया गया। इस जनकल्याणकारी पहल से ग्रामीणों.