प्रतापगढ़: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी, पुलिस ने 'ऑपरेशन म्युल हंटर' के तहत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन म्युल हंटर” के तहत अरनोद थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और बैंक डायरी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी चंद्रशेखर