कौंच: नदीगांव थाना पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
Konch, Jalaun | Jun 9, 2026 नदीगांव पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी आशुतोष पुत्र मंशाराम को गिरफ्तार करते हुए मंगलवार सुबह 11 बजे जानकारी दी है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अखनीबा मोड़ पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा, पकड़े गए युवक के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।