जमुई: जमुई में साइबर ठग ने रिटायर्ड वनकर्मी के खाते से ₹9.45 लाख उड़ाए, साइबर पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jun 14, 2025 टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 7 स्थित शास्त्री कॉलोनी निवासी वन विभाग से रिटायर्ड गोपाल शरण सिन्हा शनिवार की दोपहर 12 बजे आवेदन देकर साइबर ठगी का शिकार होने की जानकारी दी हैं। ठगों ने उनके बैंक खाते से कुल 9 लाख 45 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली।