सिधौली: मनवा बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से की चेन स्नेचिंग की वारदात, लुटेरे सीसीटीवी में कैद
जनपद के सिधौली अटरिया मार्ग पर मनवा बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है वीडियो में साफ तौर पर लुटेरे भागते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फरार हुए चेन स्नेचिंग के आरोपियों की तलाश में जुटी है।