सारठ: सारठ CHC में एचपीवी टीकाकरण की सफलता को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, डॉ. प्रज्ञा भगवती व डॉ. गुड़ाकेश कुमार ने दी जानकारी
Sarath, Deoghar | Mar 30, 2026 सारठ CHC में सोमवार शाम 4 बजे HPV वेक्सिनेशन की सफलता को लेकर डॉ प्रज्ञा भगवती व डॉ गुड़ाकेश कुमार ने टास्क फोर्स की बैठक की। बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष आयु के किशोरियों को HPV का टीका लगाने का अभियान 3 महीने तक चलेगा व इस टीके से कोई साइड इफेक्ट नहीं है। CHC में 2 किशोरी को टीका लगाकर अभियान की शुरुआत करके अन्य अभिभावकों से अपील की।