अरवल थाना क्षेत्र में एक महिला के अपने तीन मासूम बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 30 वर्षीय महिला की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी, पारिवारिक विवाद के चलते वह बच्चों सहित मायके में थी।