भांडेर: बागपुरा सामुदायिक भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण
Bhander, Datia | Apr 14, 2026 भांडेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बागपुरा स्थित सामुदायिक भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया।