बलौदा: फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाकर महिला की अश्लिल फोटो और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को बलौदा पुलिस ने हरदी विशाल गांव से गिरफ्तार किया
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने फर्जी इंस्टाग्राम की id बनाकर महिला की अश्लिल फोटो, वीडियो वायरल करने वाले आरोपी सुखसागर कुर्रे को हरदी विशाल गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके नाम की फर्जी इंस्टाग्राम id बनाकर पीड़िता की अश्लिल फोटो, वीडियो को वायरल किया है.