इटारसी: इटारसी की पावरलिफ्टर ऋषिका पटेल ने 10 गोल्ड और 5 सिल्वर जीतकर बढ़ाया जिले का मान सांसद ने दी शुभकामनाएं
हरियाणा के करनाल में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में इटारसी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ऋषिका पटेल ने 48 किलोग्राम वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर देश, प्रदेश और नर्मदापुरम जिले का नाम रोशन किया है। ऋषिका पटेल ने अपने अब तक के खेल करियर में कुल 10 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल जीतकर असाधारण उपलब्धि दर्ज की है।