मुसाफिरखाना: DM व SP ने किया बाजार शुकुल के संगम प्रेरणा माइक्रो इण्टरप्राइजेज लघु उद्योग आंगनबाड़ी पोषाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण।
डीएम अमेठी निशा अनंत व एसपी अमेठी अनूप कुमार सिंह द्वारा अमेठी जनपद के बाजार शुकुल के संगम प्रेरणा माइक्रो इण्टरप्राइजेज लघु उद्योग आंगनबाड़ी पोषाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण कर सम्बंधित को साफ सफाई रखने, पोषाहार का उत्पादन गुणवत्तापूर्ण रखने आदि जरूरी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान BDO अंजली सरोज सहित अन्य संबंधित जिम्मेदार मौजूद रहे।