मंझनपुर: बकरीद को लेकर पश्चिम शरीरा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
आगामी त्योहार बकरीद एवं कानून-व्यवस्था को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी ने पश्चिम शरीारा थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल भ्रमण किया है।