गढ़मुक्तेश्वर: अरोड़ा मोड़ से विवाहिता से छेड़छाड़ व मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अरोड़ा मोड़ से विवाहित से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एक विवाहिता ने छेड़छाड़ व मारपीट का रिश्तेदार पर आरोप लगाया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी और आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।