बारा: बारा तहसील में लेखपाल पर भ्रष्टाचार के आरोप, कार्रवाई और संपत्ति कुर्की की मांग की गई
बारा तहसील में तैनात लेखपाल अशोक त्रिपाठी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग उठी है। आज शनिवार दोपहर करीब 03:00 के आसपास स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील करते हुए उनकी संपत्ति की जांच कर कुर्क करने की भी मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।