खंडवा: श्रावण में डाक विभाग का तोहफा, खंडवा डाक संभाग के डाकघरों व प्रमुख शिव मंदिरों में मिलेगा गंगोत्री का गंगाजल
श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान शिव के भक्तों के लिए भारतीय डाक विभाग ने एक विशेष पहल शुरू की है। अब खंडवा डाक संभाग के सभी डाकघरों और प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं को सीधे गंगोत्री से लाया गया पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा।