अटेर: लहार चुंगी गोलंबर की टूटी रेलिंग बनी उपेक्षा की निशानी, वायरल वीडियो के बाद फिर उठे मरम्मत के सवाल
Ater, Bhind | Jun 30, 2026 भिण्ड। शहर के लहार चुंगी स्थित गोलंबर की टूटी रेलिंग एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। मंगलवार दोपहर 1 बजे सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर की सौंदर्य व्यवस्था और रखरखाव को लेकर सवाल उठाए हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, काफी समय पहले एक ट्रक की टक्कर से गोलंबर की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी।