लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के ढकवा गांव में गोवंशीय पशु की हत्या के आरोप को लेकर बुधवार दोपहर करीब दो बजे हिंदू संगठनों ने तेतरपुर के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मामले के आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है और अब तक उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।