आमला: हसलपुर में माचना नदी पर बन रहे वाटर बाड़ी कार्य में लापरवाही पर उपयंत्री का 7 दिन का वेतन कटा
Amla, Betul | Apr 10, 2026 आमला तहसील में 10 अप्रैल को 4 बजे करीब अमृत 2.0 योजना एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जिला कलेक्टर ने ग्राम हसलपुर में माचना नदी पर निर्माणधीन वाटर बाडी कार्यों के गभीर लापरवाही सामने आने पर नपा उपयंत्री सुभाष शर्मा का सात दिन का वेतन काटा गया हैं। गुणवत्ता पर भी सवाल उठे हैं।