भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर पंच प्यारों की अगुवाई में निकली नगर कीर्तन की विशाल शोभायात्रा
सिक्ख पंथ के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के मौके पर शनिवार को गुरुद्वारा सिंधु नगर से नगर कीर्तन विशाल शोभायात्रा के रूप में पंच प्यारों की अगुवाई में निकला, नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल हुई। इस दौरान संगत करते हुए सेवा का संदेश दिया।