हाथरस: मथुरा बरेली नेशनल हाइवे पर जवार के पास बाइक गौवंश से टकराई, हादसे में गौवंश की मौत, बाइक सवार आगरा रेफर
मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर गांव जवार के पास गौवंश से 1 बाइक टकरा गई, सड़क हादसे मे गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। नेशनल हाईवे की एम्बुलेंस की मदद से गंभीर घायल बाइक सवार को उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बाइक सवार को आगरा रेफर कर दिया।