हाथरस: चंदपा के गांव चंदगड़ी में दिल्ली से रिकवरी के लिए आई टीम पर हुआ हमला, मैनेजर व हेड कांस्टेबल घायल
चंदपा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रगड़ी में दिल्ली साकेत कोर्ट के निर्देशन में गांव के व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पैसे की रिकवरी को लेकर आई हुई टीम पर हमला हो गया !ग्रामीणों ने अभियुक्त के साथ मिलकर बैंक के मैनेजर और दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को मारपीट कर घायल कर दिया ! बुधवार रात 8:30 बजे के लगभग पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!