बदायूं: बदायूं के छतुईया गांव में दरवाजे पर बैठे युवक को पांच लोगों ने लाठी-डंडा व चाकू से किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 7, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के छतुईया गांव के रहने वाले 32 वर्षीय राजू शर्मा पुत्र हरविलास शर्मा ने शनिवार दो बजे के आसपास पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था । तभी गांव के दो लोग उसे गाली - गलौच करने लगे । जब उसने गालियां देने का विरोध किया तो उन्होंने आवाज देकर और लोगों को बुला लिया और उसे लाठी डंडा व चाकू मारकर घायल कर दिया ।