अलीगढ़ जिले में होली के त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अब अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने होली पर्व को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एसपी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी और वाहन को सीज किया जाएगा। डीजे सिस्टम पर भी अश्लील गाना चलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।